{"_id":"6116b4398ebc3ee068625b0e","slug":"no-one-found-positive-in-1618-samples-tested-basti-news-gkp405503757","type":"story","status":"publish","title_hn":"1618 नमूनों में कोई भी नहीं मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1618 नमूनों में कोई भी नहीं मिला पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1618 नमूनों की जांच में कोई नहीं मिला पॉजिटिव
बस्ती। जिले में 13 दिन बाद भी कोरोना पॉजिटिव का कोई केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी जिले को कोरोना मुक्त की घोषणा होने में 24 घंटे का समय है। शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से 1618 नमूनों की जांच रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिले को कोरोना मुक्त अभी घोषित नहीं किया गया है। क्योंकि 24 घंटे का समय बाकी है। पॉजिटिव केस न मिलने से ऐसा नहीं है कि कोरोना की चुनौती समाप्त हो गई है। ऐसे में बचाव ही विकल्प है। टीकाकरण के बाद भी लोगों को सुझाव दिया जाता है कि वे कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले में 759106 नमूने एकत्रित किए गए। इनमें 752242 का परिणाम आ गया है। 740528 निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 11714 पॉजिटिव मिले हैं। 11383 को निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना से मौत की संख्या 330 है।