फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   no corona positive found

जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला

Fri, 27 Aug 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
no corona positive found
जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला
विज्ञापन

- 1,773 लोगों की मेडिकल कॉलेज से आई निगेटिव रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित भले ही नहीं है, लेकिन कोविड-19 जांच नियमित हो रही है। लगातार 18वें दिन कोई नया पाजिटिव केस नहीं पाया गया है। मेडिकल कॉलेज से 1,773 लोगों की जारी की गई कोविड-19 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले हैं।

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11,715 है, जिसमें 11,384 स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। 3,774 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना जांच के लिए अब तक 7,81,620 सैंपल लिए गए हैं। 7,77,846 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 7,66,131 निगेटिव पाए गए हैं। कोविड-19 जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से शुक्रवार को भी नमूने एकत्रित किए गए। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कोविड-19 जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सैंपल संकलित किए गए। एसीएमओ ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए नियमित मास्क लगाएं। दो गज की दूरी का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed