{"_id":"5a8884764f1c1b8e238b923c","slug":"nirvav-modi-s-effigy-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरव मोदी का पुतला जलाया
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती । विजय माल्या के बाद नीरव मोदी ने पीएनबी से 11 हजार चार सौ करोड़ का घोटाला किया। वह भी विदेश भाग निकला। इसके विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को रोडवेज तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर नीरव मोदी का पुतला जलाया।
अंकुर वर्मा ने कहा कि नीरव मोदी प्रकरण में यदि केन्द्र की सरकार ने गंभीरता से कार्रवाई की होती तो वह विदेश नहीं भाग पाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दावे तो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का करते हैं किन्तु उन्हें देश को बताना चाहिए कि आखिर इतना बड़ा घोटाला करने वाला दावोस में उनके साथ कैसे देखा गया। कहा कि भाजपा का सच अब सामने आ चुका है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि नौजवान जब नौकरी मांगते हैं तो उन्हें पकौड़ा बनाकर बेचने की सलाह दी जाती है। संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, रूपेश पाण्डेय, विक्रम चौहान, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, मोहम्मद जलील, पवन अग्रहरि, कमाल अख्तर, करमबीर बाबा, सत्येन्द्र मिश्रा आदि शामिल रहे।