फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine year old Student died in accident

बस की चपेट में आकर छात्र की मौत

Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nine year old Student died in accident
बस की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन

बस्ती। शहर के अस्पताल चौराहे के पास निजी बस की चपेट में आने से शुक्रवार को नौ वर्षीय छात्र की मौत हो गई।
कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि रामनगर कालोनी गांवगोड़िया थाना कोतवाली के रहने वाले पशुपति नाथ शुक्ला का नौ वर्षीय पुत्र शिवांशु शुक्ला एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने चाचा संदीप शुक्ला के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहा था। जिला अस्पताल चौराहे पर पीछे से आ रही बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया जिससे बच्चा स्कूटी से नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे से आई बस का पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया। जिला अस्पताल चौराहे के लोगों के शोर मचाने पर बस को रोककर बच्चे को निकाला गया। लोग तत्काल उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed