फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine sacks of rice and bicycle recovered

Basti News: नेपाल भेजी जा रही नौ बोरी चावल और साइकिल बरामद

Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nine sacks of rice and bicycle recovered
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ठूठीबारी स्थित चंदन नदी से सटे पिलर संख्या 505/10 के पास शनिवार रात को एसएसबी जवानों ने साइकिल पर लादकर नेपाल भेजी जा रही नौ बोरी चावल बरामद कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोगराजु ने बताया कि रविवार को टीम भारत-नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 505/10 के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच भारत के तरफ से कुछ लोग साइकिल पर सामान लेकर आते दिखाई दिए। जवानों ने टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया तो तस्कर साइकिल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए। मौके से नौ बोरी चावल और तीन साइकिल बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed