फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine days government holiday in November

Basti News: नवंबर में नौ दिन सरकारी अवकाश, सतर्क होकर निपटा लें काम

Thu, 02 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nine days government holiday in November
बैंकों में भी छुट्टी होने से लेनदेन में आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

नकदी उपलब्ध कराने के लिए बैंक अधिकारियों ने बनाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करवा चौथ के साथ शुरू हो रहे नवंबर महीने में त्योहारों की लड़ियां बनने वाली हैं। धनतेरस, दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों के कारण इस माह सरकारी दफ्तराें और बैकों में नौ दिन छुट्टी रहेगी। इस वजह से सरकारी विभाग में तमाम काम लटक सकते हैं। ऐसे में नकदी के लिए एटीएम पर निर्भर रहना पड़ सकता है। लोगों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश की कोई कमी नहीं होने पाएगी। इस संबंध में योजना बनाई गई है।
नवंबर की शुरुआत करवा चौथ से हुई। हालांकि इसकी कोई छुट्टी नहीं है, पर दफ्तरों और बैंकों में उपस्थिति पर असर दिखा। इसके बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, द्वितीय और चतुर्थ शनिवार और रविवार के अवकाश शामिल हैं।
विज्ञापन


...
इन तारीखों पर जिले में रहेगा अवकाश

राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश
बैंकों में होने वाली छुट्टियां

05 नवंबर 2023: रविवार
05 नवंबर 2023: रविवार

11 नवंबर 2023: द्वितीय शनिवार
11 नवंबर 2023: द्वितीय शनिवार

12 नवंबर 2023: रविवार
12 नवंबर 2023: रविवार

13 नवंबर 2023: गोवर्धन पूजा
13 नवंबर 2023: गोवर्धन पूजा

15 नवंबर 2023: भैया दूज
15 नवंबर 2023: भैया दूज

19 नवंबर 2023: रविवार
19 नवंबर 2023: रविवार

20 नवंबर 2023: छठ पूजा
20 नवंबर 2023: चौथा शनिवार

26 नवंबर 2023: रविवार
26 नवंबर 2023: रविवार

27 नवंबर 2023 : गुरु नानक जयंती
27 नवंबर 2023 : गुरु नानक जयंती

...
ऐसे निपटाएं बैंकों के अपने सारे काम

अवकाश के दिन में बैकों का काम प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल एप के जरिये ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। लीड बैंक के मैनेजर अविनाश चंद्रा ने कहा कि बैंकों में नौ दिन का अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, शनिवार के अलावा त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों में लाेगों को एटीएम से रुपये निकालने में दिक्कत न हो, इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed