फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine arrested from both sides in the death in the fight

मारपीट में मौत मामले में दोनों पक्षों के नौ गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Nine arrested from both sides in the death in the fight
मारपीट में मौत मामले में दोनों पक्षों के नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन महिलाओं समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक पक्ष के 16 और दूसरे के 11 आरोपितों पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।
मृतक अमन की पत्नी ने बृहस्पतिवार को नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार को घर से बाहर जा रही थी। तभी गांव के ही अजय और हरीश छेड़खानी करने लगे। बचाव में उनके पति पहुंचे तो अजय और हरीश ने उन्हें बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर राम ललित, सुक्खू, संदीप, अरविंद कुमार पांडेय, दिनेश कुमार पांडेय, अजीत, अंकित, अखिलेश, राजमन, संवारी, इंद्रकला, जगत की पत्नी पृथ्वीराज पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के अंकित कुमार का आरोप है कि चुनावी रंजिश में जय प्रकाश पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विनोद, अजीत, ललित, राजवंत, विनय उर्फ अतुल, पवन, दुर्गेश, संदीप, बलवंत तथा आठ अज्ञात लोग जाति सूचक शब्दाें का इस्तेमाल कर गाली देते हुए लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया। बीच बचाव करने आए अजीत का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। संवारी देवी का पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर अरविंद कुमार कोरी ने बताया कि दोनों तरफ के 27 नामजद समेत सात-आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज है। इसमें से अजीत, अंकित, अजय, पृथ्वीराज, हरिश्चंद और राजमन निवासी ग्राम दयालपुर तथा तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed