{"_id":"628536803c34bf0cb638bec9","slug":"nife-attacker-arrested-basti-news-gkp4373289186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के पेट में छुरा घोंपने वाला भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा के पेट में छुरा घोंपने वाला भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। तैश में आकर चाचा के पेट में चाकू घोंपकर हत्या करने वाले भतीजे गयासुद्दीन निवासी गायघाट पश्चिम चौराहा को पुलिस ने बुधवार को दोपहर झारखंडेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से खून से सना हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया।
बता दें कि मंगलवार रात कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट निवासी अकरम किसी बात को लेकर रियाज अहमद के घर पर जाकर अपशब्द बोल रहा था। रियाज अहमद ने ऐसा करने से मना किया। तो तैश में आकर अकरम का छोटा भाई गयासुद्दीन घर के अंदर से चाकू लेकर आया और रियाज अहमद के पेट में घोप दिया। आनन-फानन में रियाज अहमद को सीएचसी ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप सिंह, चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पत्नी नसीमा खातून की तहरीर पर गयासुद्दीन के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।