फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NHM team inspected ambulance training program

Basti News: एनएचएम टीम ने किया एंबुलेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

Thu, 12 Sep 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
NHM team inspected ambulance training program
बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने जिला महिला चिकित्सालय में चल रहे दो दिवसीय मंडल स्तरीय 108, 102 एंबुलेंस ईमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस चालकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी को अलग- अलग बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे एनएचएम टीम में शामिल डीसीपीएम दुर्गेश और परिवार नियोजन प्रबंधक प्रदीप ने एंबुलेंस सेवाओं के बारे में जागरूक किया। कहा कि एंबुलेंस ईएमटी को क्विक रिस्पांस देने, एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम, एंबुलेंस की सफाई, एंबुलेंस में उपलब्ध उपकरण के संचालन, उपलब्ध दवाओं के उपयोग और प्राथमिक उपचार के बारे में निपुण होना चाहिए। ताकि सभी जरूरतमंद मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। एंबुलेंस की सुविधा को और कैसे बेहतर किया जाए, इसके बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

ट्रेनर आलोक त्रिपाठी, अमित यादव एवं सत्य प्रकाश यादव ने ईएमटी को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षण में मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर तथा महाराजगंज जिले के 108, 102 ईमटी रिफ्रेशर शामिल हैं। इस मौके पर राजन विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, राधेश्याम, योगेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed