फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newspaper distributor dies in road accident

समाचार पत्र वितरक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Newspaper distributor dies in road accident
समाचार पत्र वितरक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

फोटो
अनियंत्रित पिकअप चपेट में लेने के बाद पलटी
हाईवे पर महराजगंज कस्बे के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। अनियंत्रित पिकअप समाचार पत्र वितरक को चपेट में लेकर हाईवे पर पलट गई। समाचार पत्र वितरक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महराजगंज कस्बे के पास हुई।

समाचार पत्र वितरक सहबान उर्फ बबलू (28) पुत्र रोजन अली कप्तानगंज के रहने वाले थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह महाराजगंज कस्बे से अखबार वितरित कर कप्तानगंज कस्बे की तरफ आ रहे थे। फोरलेन स्थित पिकौरा सानी के पास प्रदीप मोदनवाल के घर साइकिल से अखबार निकालकर दे ही रहे थे। तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई पिकअप ने चपेट में ले लिया। कुछ ही कदम पर पलट गई। पिकअप चालक अयोध्या की तरफ से बस्ती की ओर जा रहा था। हादसे के बाद भाग निकला। जबकि थोड़ी ही देर में सहबान ने दमतोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सहबान घर का खर्च चलाने के लिए अखबार वितरण के बाद ठेले पर सब्जी लगाते थे। पिता रोजन अली के साथ घरों की रंगाई-पुताई का भी काम करते थे। सहबान की दो साल पहले ही शादी हुई थी। तीन माह का बालक है। पत्नी साफिया बानो, माता मजबुनिशा निशा, छोटा भाई आमीन बड़ी बहन ताहिरा तथा छोटी सायरा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed