फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newspaper distributor becomes entitled to pension

पेंशन के हकदार बने समाचार पत्र वितरक

Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Newspaper distributor becomes entitled to pension
प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना में पंजीकरण कराने पहुंचे समाचार पत्र वितरक। - फोटो : BASTI
पेंशन के हकदार बने समाचार पत्र वितरक
विज्ञापन

बस्ती। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में करीब 50 समाचार पत्र वितरकों ने शुक्रवार को पंजीकरण कराया। प्रेस क्लब में ‘अमर उजाला’ और श्रम विभाग के संयुक्त प्रयास से सुबह 11 से चार बजे तक पंजीकरण शिविर चला। समाचार पत्र वितरकों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा मिलने से भविष्य संवर जाएगा।
शिविर का शुभारंभ श्रम अधिकारी पंकज कुमार सिंह और विनय कुमार दूबेे ने किया। श्रम अधिकारी पंकज ने कहा कि इस योजना में 60 साल की उम्र तक महीने में प्रीमियम जमा करनी है। इसके बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि 18 से 40 साल की उम्र वाले कर्मकार ही योजना में लाभ ले सकते हैं। आयकरदाता योजना में पंजीकरण नहीं करा सकते। न्यूनतम 55 व अधिकतम 200 रुपये महीने प्रीमियम जमा करनी होगी। यह धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते से हर महीने खुद कट जाएगी। श्रम अधिकारी विनय कुमार दुबे ने बताया कि मासिक प्रीमियम का आधा सरकार जमा करेगी। इस योजना में फेरी वाले, बोझा ढोने वाले, ईंट भट्ठे के कर्मकार, कृषि, हथकरघा, चमड़ा, मनरेगा, रिक्शा चालक, धोबी सहित करीब 45 तरह के कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है। शिविर में पंजीकरण के लिए श्रम विभाग की ओर से तीन कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए थे। इस मौके पर गौतम यादव, समाचार वितरक संघ के अध्यक्ष जगराम यादव, दीनानाथ यादव, अरविंद यादव, सौरभ श्रीवास्तव, भोलानाथ यादव, उदय राज यादव, राजकुमार यादव, लालू प्रसाद यादव, दुर्गेश यादव, अमरजीत यादव, बैजनाथ यादव, साहब राम, राधेश्याम यादव, सुनील, राकेश, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वितरक बोले- मिल गया बुढ़ापे को सहारा
शिविर में पंजीकरण कराने के बाद वितरकों ने ‘अमर उजाला’ और श्रम विभाग की पहल की सराहना की। वितरक अशोक कुमार यादव ने कहा कि जीवनभर संघर्ष करके रुपये कोई नहीं कमा सकता। ऐसे में श्रम मान धन योजना बुढ़ापे का सहारा बनेगी। सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ मेेहनत करने की क्षमता घट जाती है। ऐसे में श्रम मान धन योजना से मिली सामाजिक सुरक्षा बुढ़ापा संवारेगा। प्रवेश पांडेय ने कहा कि अब बुढ़ापा सुरक्षित हो गया। सुनील कुमार यादव कहा कि 60 साल के बाद पेंशन मिलने लगेगी। ऐसे में बुढ़ापे को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रामभवन गौड़ ने कहा कि जीवन सुरक्षित हो गया। दिलीप कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा मिलने से बुढ़ापे को लेकर तनाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed