फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newcomer BSA took charge

Basti News: नवागत बीएसए ने संभाला कार्यभार

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Newcomer BSA took charge
बस्ती। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले वह राजकीय इंटर कालेज सीतापुर में प्रधानाचार्य के पद तैनात रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं का संचालन कराया जाएगा। स्कूलों के नियमित निरीक्षण पर जोर दिया। कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्कूलों का जायजा लें। बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा समेत अन्य शिक्षक नेताओं ने बीएसए का स्वागत किया। बाद में शिक्षक समस्याओं से जुड़ा तीन सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, उमाकांत शुक्ल, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed