फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New Year 2024: Congratulations went on throughout the day, lots of bouquets were sold.

नववर्ष 2024 : दिन भर चला बधाइयों का दौर, खूब बिके गुलदस्ते

Tue, 02 Jan 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024: Congratulations went on throughout the day, lots of bouquets were sold.
भदेश्वरनाथ मंदिर पर भक्तो की भीड़।
बस्ती। नववर्ष 2024 की धूम सोमवार को हर तरफ दिखी। बाजार की रौनक बढ़ी रही। छोटी- बड़ी सभी तरह की दुकानें हैप्पी न्यू ईयर स्लोगन के साथ सजी रहीं। ग्राहक दुकान पर पहुंचते ही यह देखकर आकर्षित हो रहे थे। पूरे दिन उल्लास, उमंग के साथ खरीदारी होती रही। सुबह होते ही नए साल की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोग सोशल मीडिया के जरिये नए साल का बधाई संदेश एक दूसरे तक पहुंचाते रहे।
विज्ञापन

बच्चों का उल्लास देखते बन रहा था। वह खुशी से उछलते हुए आपस में हैप्पी न्यू ईयर बोल रहे थे। केक, टॉफी, चॉकलेट आदि उपहार भी एक-दूसरे को दिए। बड़े-बुजुर्ग सादगी भरे अंदाज में नए साल का जश्न मनाए। सुबह घर से लेकर मंदिरों तक पूजा अर्चना की गई। साल 2024 सुख, शांति, समृद्धि का द्योतक बने इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शहर के हनुमान गढ़ी, रौता दुर्गा मंदिर, आवास विकास मां काली मंदिर, बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर आदि देवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोग पवित्र भाव से पूजा अर्चना कर एक दूसरे को नए साल की बधाई देते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में उपहार लेने- देने का दौर दिन भर चला। कर्मचारी, अधिकारियों ने एक दूसरे को बुके, पुष्प गुच्छ, डायरी आदि देकर नए साल की खुशियां मनाई। बाजार में फूल, माला समेत इन सामग्रियों की खूब बिक्री हुई। गुलदस्ते और बुके 500 से लेकर 1500 रुपये तक बेचे गए।
विज्ञापन

---------------
होटल और रेस्टोरेंट में रही हलचल
शहर के होटल और रेस्तरां में भी दिन भर हलचल बढ़ी रही। लोग नए साल की खुशियां मनाने यहां पहुंचे। तरह- तरह के डिश, कॉपी, सूप आदि के आर्डर दिए गए। होटल संचालकों की ओर से ग्राहकों के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पार्क भी हुए गुलजार
शहर के कटेश्वर पार्क, वनविहार, अमहट घाट स्थित पार्क भी नए साल में युवाओं और बच्चों से गुलजार दिखे। यहां लोग खान पान की वस्तुओं के साथ पहुंचकर देर तक पिकनिक मनाए। जिससे इन स्थलों की भी रौनक बढ़ी रही। शाम पांच बजे के बाद पार्क बंद होने के समय ही लोग बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed