{"_id":"643afe2a2a8f593c8f0ee2f4","slug":"new-district-president-gyanendra-welcomed-basti-news-c-7-1-126934-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र का फूल मालाओं से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र का फूल मालाओं से स्वागत
Sun, 16 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परस्पर समन्वय से संगठन को मजबूती दी जाएगी। निकाय चुनाव में जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन पर विचार किया जा रहा है। अति शीघ्र बस्ती नगर पालिका, निकायों के अध्यक्ष एवं सभासदों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रदेश सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि निश्चित रूप से ज्ञानेंद्र पांडेय कांग्रेस को मजबूती देंगे। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समन्वय से कार्य किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
इस मौके पर विधायक अंबिका सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, कौशल त्रिपाठी, बाबूराम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पांडेय, आदित्य त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।