{"_id":"690ba40207f4aaf2c80b5d7d","slug":"new-dengue-case-found-in-mansuria-31-people-confirmed-so-far-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147090-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंसूरिया में मिला डेंगू का नया केस, अब तक 31 लोगों में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंसूरिया में मिला डेंगू का नया केस, अब तक 31 लोगों में पुष्टि
Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में डेंगू के मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कुदरहा विकासखंड के मंसूरिया गांव में एक नाबालिग में डेंगू की पुष्टि हुई, जिससे कुल मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान अब तक प्रभावी साबित नहीं हो पा रहा है।
डेंगू मरीज मिलने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और गांव के अन्य लोगों की जांच की। साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने का प्रयास किया गया। टीम ने ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए कहा कि घर या आस-पास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले और टंकी का पानी नियमित रूप से बदलें।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रोजश चौबे ने बताया कि इस वर्ष जिले में अब तक 31 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सफाई और जागरूकता है। अगर लोग सावधानी बरतें और पानी जमा न होने दें तो इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।