फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nectar dried up in the lakes.

Basti News: सरोवरों में सूख गया अमृत...कुछ में कीचड़ तो कहीं गंदा पानी

Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nectar dried up in the lakes.
न रमणीक स्थल बन पाए और न ही बुझा पाए बेजुबानों की प्यास
विज्ञापन

गिरते जलस्तर को रोकने में मददगार साबित नहीं हुआ अमृत सरोवर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्राम पंचायतों में बनाए गए अमृत सरोवर गर्मी में बेपानी हो गए हैं। सरोवरों में कहीं झाड़ियां उग आई हैं तो कहीं घरों से निकलने वाला पानी जमा हुआ है। कुछ में पानी सूखने के बाद महज कीचड़ बचा हुआ है। ऐसे में पंचायतों में बनाए गए यह सरोवर न तो रमणीक स्थल बन पाए और न ही बेजुबानों की प्यास ही बुझा पाए।
सरकार ने भू-गर्भ जल रिचार्ज करने के उद्देश्य से पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया था। ग्राम पंचायतों में पुराने तालाब, गड़ही की खुदाई कराकर अमृत सरोवर के रुप में विकासित करने का कार्य हुआ। कुछ पंचायतों में तो अमृत सरोवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया लेकिन जहां इस पर काम कराया गया वहां भी योजना परवान चढ़ने से पहले ही लुढ़क गई। नतीजा, न तो इनके भीटों पर हरियाली आई और न ही यह पंचायतों की खूबसूरती में चार चांद लगा पाए। अब गर्मी में ज्यादातर सरोवर सूख चुके हैं। हमने इनकी स्थिति जानने के लिए करीब 20 सरोवरों की पड़ताल किया, ज्यादातर बिना पानी के ही मिले।
विज्ञापन

----------------
बनकटी : सूख चुके हैं 12 में से आठ सरोवर
बनकटी ब्लॉक क्षेत्र में 12 अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। ताकि गांवों में गिरते जलस्तर को रोका जा सके। लेकिन अब ज्यादातर बेपानी हो चुके हैं। घुघसा, बाघापार, दतुआखोर, मनिकौरा आदि सरोवर में सूख चुके हैं। पानी की जगह इनमें कीचड़ व झाड़ियां उगी हुई हैं। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि नहर व राजकीय नलकूपों के पास वाले सरोवरों में पानी भराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सल्टौआ : पानी के लिए भटक रहे बेजुबान
सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के चौकवा, आमा तृतीय, जाता, हरिहरपुर, कनूथे, परसाखाल सहित दर्जभर पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। सभी सूखे पड़े हैं। निराश्रित व जंगली जानवर पानी न मिलने से भटक कर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे है। आए दिन क्षेत्र में कोई न कोई हिरण कुत्तों के हमले से जान गंवा रहा है। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि सचिवों को जलाशयों में पानी भराने का निर्देश दिया गया है।
-----------------
दुबौलिया : अमृत सरोवर में उड़ रही धूल
दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लारा में स्थित अमृत सरोवर सूख चुका है। तेज हवा चलने से सरोवर से धूल के गुबार उठते हैं। ग्राम पंचायत अराजीडूही धरमूपुर मुस्तहकम का भी यही हाल है। अन्य अमृत सरोवर भी बेपानी हैं। कहीं पानी की जगह कीचड़ बचा हुआ है तो कहीं झाड़ियां उगी हैं। एडीओ पंचायत सूर्य प्रकाश यादव ने बताया की गर्मी के चलते अमृत सरोवर सूख गए है। इन्हें जल्द ही पानी से लबालब भरा दिया जाएगा।

----------------
लबालब पानी से भरा है भरुकहवा का अमृत सरोवर
दुबौलिया। रविवार को हमारी टीम जब दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरुकहवा पहुंची तो यहां का अमृत सरोवर लबालब पानी से भरा हुआ मिला। सरोवर से बच्चे नहाकर निकल रहे थे। इसके भीटों पर लगाए गए पेड़ पौधे सरोवर को रमणीक बना रहे हैं। बैठने की बेंच व सरोवर के अंदर जाने के लिए बनाई गई सीढि़यां इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। इसके भीटों पर बनाया गया वाकिंग पाथवे पर सुबह शाम ग्रामीण सैर कर स्वास्थ्य लाभ भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed