{"_id":"6ac6a44c4dad9c1aba04d9ec","slug":"navratri-will-span-10-days-goddess-jagdamba-will-arrive-riding-an-elephant-basti-news-c-207-1-bst1006-168784-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्र 10 दिन के, हाथी पर आएंगी मां जगदंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्र 10 दिन के, हाथी पर आएंगी मां जगदंबा
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर मंदिर में शुरू हुआ सजावट कार्य।-संवाद
पुरानी बस्ती। शारदीय नवरात्र को लेकर पुरानी बस्ती स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य पुजारी पं. संजय शुक्ल के निर्देशन में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगरोगन और सजावट का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार देवी का आगमन हाथी वाहन पर होगा, जबकि विजयादशमी के दिन मुर्गा वाहन से प्रस्थान होगा।
पं. संजय शुक्ल के अनुसार करीब तीन पीढ़ी पहले राजपरिवार ने मंदिर की स्थापना कर पूजा की जिम्मेदारी उनके परिवार को सौंपी थी। शास्त्रों के अनुसार रविवार से नवरात्र शुरू होने पर देवी का वाहन हाथी होगा, जिसे सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार को विजयादशमी होने के कारण देवी का प्रस्थान मुर्गा वाहन पर होगा। मुर्गा त्रिपुर सुंदरी बहुचरा माता का वाहन माना जाता है।
मंदिर समिति की देखरेख में गर्भगृह और परिसर की सजावट की जा रही है। मुख्य द्वार को फूल-मालाओं और झालरों से सजाया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलेंगे। रोजाना सुबह-शाम महाआरती होगी। अष्टमी पर विशेष हवन-पूजन और कन्या भोज कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
भीड़ नियंत्रण के लिए होगी बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।