फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Voters Day

राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक उत्थान व विकास को गति देने वाली सरकार चाहिए

Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
National Voters Day
‘राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक उत्थान व विकास को गति देने वाली सरकार चाहिए’
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बस्ती। विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं का सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19 लाख आठ हजार 43 मतदाताओं में नौ लाख 64 हजार 806 युवा मतदाता हैं। इसी मत के बलबूते पर इस बार युवा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने मताधिकार से करेंगे। युवाओं का रुझान किसे चुनना है। इसे लेकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मद्देनजर संवाददाता ने युवाओं से बातचीत की। सबने कहा कि सरकार ऐसी हो जो राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी के साथ रोजगार सहित सामाजिक उत्थान व विकास को गति दे।
सुरक्षा व रोजगार की गारंटी वाली चाहिए सरकार
शहर के बड़े वन निवासी आनंद विश्वकर्मा इस बार पहली बार मतदान करेंगे। बोले सरकार ऐसी हो जो धरातल पर कार्य करे। आम जन के सुरक्षा व रोजगार की गारंटी वाली सरकार बने तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

सामाजिक उत्थान की जरूरत वाली सरकार जरूरी
पहली बार मतदाता बने कटरा निवासी अभिजीत कहते हैं कि सभी को साथ लेकर सामाजिक उत्थान को गति देने वाली सरकार प्रदेश के लिए जरूरी है। ऐसे में मैं जाति धर्म से ऊपर उठकर अपना मत उसे करुंगा जो विकास को गति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादा नहीं विकास के साथ विश्वास जरूरी
शहर के निवासी अवधेश यादव इस बार पहली बार मतदाता बने हैं। वे कहते हैं कि केवल वादों की सरकार हमें नही चाहिए। राजनीतिक दल जो वादा करें उसे पूरा करें। उनका चयन ऐसा दल होगा जो केवल अब केवल वादा न करे अपना विश्वास भी जीते।
भत्ता के बजाय रोजगार वाली सरकार होनी चाहिए
न्यू प्रह्लाद कॉलोनी निवासी राहुल कुशवाहा पहली बार वोट करें। वे खासे उत्साहित हैं। कहते हैं कि उन्हें ऐसी सरकार चाहिए जो जनता को भत्ता के बजाय रोजगार उपलब्ध कराए। क्योंकि आम जन की गाढ़ी कमाई राजनीतिक दल सत्ता पाने के बाद उड़ाते हैं। ऐसे में मेरा चयन ऐसा दल होगा जो विकास को गति दे।
महिला सुरक्षा के साथ रोजगार देने वाली सरकार चाहिए
शहर की रहने वाली रुखसार नूरी को पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने का मोका मिला है। कहती हैं कि नारी सुरक्षा, रोजगार की गारंटी व सभी का विकास करने वाली सरकार चाहिए। वे अपना मत ऐसे दल को देंगी जो महिलाओं को सुरक्षित करे।
शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार वाला राजनीतिक दल उनकी पसंद
नेहा सिंह को पहली बार मत देने का मौका मिला है। कहती हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने वाली सरकार ही सबसे उत्तम मानी जाती है। ऐसे में उनका मत इस बार ऐसे ही राजनीतिक दल को जाएगा, जो इसका विश्वास दिला दे।
बोले राजनीति के दल के जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लोग बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पार्टी मतदाता जागरूकता का कैंपेन चला रही है। लोगों के घर तक जाकर उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। आम जन का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाने के लिए मतदान जरूरी है का मंत्र इस बार दिया गया गया है।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि आम जन को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पात्रों को मतदाता सूची में स्थान भी दिलाया गया है। लोकतंत्र के उत्सव में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी हो पार्टी इसके लिए लगातार जनसंपर्क कर रही है।

बसपा जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने कहा कि पार्टी का प्रयास है कि मतदान के दिन सारा काम बंद कर लोग बूथ तक जाएं। इसके लिए वे स्वयं व पार्टी जन पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed