फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   national voter day programm conduct

‘स्वयं करें मतदान, पांच लोगों को कराएं भी’

Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
national voter day programm conduct
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मीयों का दिलाया शपथ। - फोटो : BASTI
‘स्वयं करें मतदान, पांच लोगों को कराएं भी’
विज्ञापन

- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को शपथ दिलाई गई कि प्रत्येक निर्वाचन में स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने साथ पांच अन्य लोगों को भी मतदान करायेंगे।
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीएम ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एडीएम ने कहा कि लोगों को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सीआरओ नीता यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी होती है। इसमें मतदान करना भी शामिल है। इस दौरान निर्वाचन प्रभारी/डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र पांडेय, अशोक मिश्रा, रामकुमार पाल, सूर्यलाल, रफीक अहमद, साजिया, रेनू आदि मौजूद रहे। मंडलायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुमन श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनुपम, संतोष पांडेय, समीम अहमद आदि मौजूद रहे। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ/प्रभारी कार्मिक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, स्वीप प्रभारी/डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, राजाशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed