फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Namjad in Fighting matter

मारपीट के अलग-अलग मामलों में कई नामजद

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Namjad in Fighting matter
मारपीट के अलग-अलग मामलों में कई नामजद
विज्ञापन

बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। कोतवाली के देवराव निवासी कमलेश कुमार गौड़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को मछली मारने के विवाद को लेकर गांव के चेला, पप्पू, फूलचंद्र और अनिल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी फूलचंद्र का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के मनोहर, प्रेमनरायण, साहेब व प्रिंस ने मारापीटा। बीच-बचाव में आई पत्नी, बहन, माता-पिता को भी मारपीट कर धमकाया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोहर का आरोप है कि फूलचंद्र व रुद्र नरायन ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की। बीच-बचाव में आए नाती, नातिनी व दो बहूओं को मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, हर्रैया थाने के परसौड़ा निवासी रमेश का आरोप है कि उनके खेत में बकरी चराने से मना करने पर रामधीरज, शकुंतला और अंजनी ने शुक्रवार को विवाद किया। घर में घुसकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में रमेश को चोट आई है। एक अन्य मामले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सेहरिया निवासी अखिलेश सिंह का आरोप है कि भूसा रखने की बात को लेकर गांव के विपक्षी राजेन्द्र वर्मा, चंद्रप्रकाश उर्फ गल्ले, दिलीप उर्फ रामप्रकाश व शिवम ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत
परशुरामपुर। शुक्रवार की शाम परसा-परशुरामपुर मार्ग पर मडरिया चौराहे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय अयोध्या में शुक्रवार की रात मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ही गुदनूपुर निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र छोटेलाल किसी काम से बेदीपुर गए थे। वापस आते समय मड़रिया के पास वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आ गए थे। खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना परशुरामपुर थाने को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed