फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Namaz in peacefull on Friday

शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई जुमे की नमाज

Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Namaz  in peacefull on Friday
जिले में जुमे पर बना रहा शांतिपूर्ण माहौल
विज्ञापन

बस्ती। कानपुर व प्रयागराज सहित कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर इस बार कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नमाज अदा की गई। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी नमाज संपन्न होने तक विभिन्न माध्यमों से जायजा लेते रहे।
गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट पुलिस चौकी अंतर्गत गायघाट, जनवल, बैड़ारी, चरकैला सहित कई मस्जिदों में अमन चैन के साथ जुमे की नमाज पढ़ी गई। थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बड़े ही तहजीब के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के हसनापुर, मुडरी, सोनहा, सल्टौआ, रुद्रपुर, कोहड़ी, कोठली, रुद्रपुर, सिहबरा, कनथुई, चौकवा, छनवतिया में लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक नमाज अदा किया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर राय हमराहियों के साथ भ्रमण कर स्थिति की जायजा लिया। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र के मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा की गई। महथा, बानपुर, मथौली, बजहा, पंखोबारी, खिरहुऑ, बनकटी, नेवारी, लालगंज, खदरा, महसों, बानपुर आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय व हर्रैया नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के मरवटिया, पुरैना खास, तेनुआ, मुस्लिम पैकोलिया, पेड़ार, कुर्दा ,जीतीपुर, बेलभरिया रामगुलाम आदि गांवों के नमाजियों व मौलवियों से नमाज के पहले वार्ता की ।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक प्रशासन के सख्ती के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्रा, क्षेत्राधिकारी रुधौली अम्बिका राम के निर्देशन में क्यूआरटी टीम व पुलिस बल कस्बा रुधौली, डुमरियागंज रोड बखिरा रोड, भानपुर रोड, मुड़ियार आदि स्थानों पर मार्च किया गया व हॉटस्पॉट व संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा के साथ एसएसआई मिथिलेश मिश्रा एसआई पंकज त्यागी शेषनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed