फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nakal karty rustycate

बोर्ड परीक्षाः नकल करती छात्रा रस्टीकेट

Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
nakal karty rustycate
बोर्ड परीक्षा : चौथे दिन 3390 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को 130 केंद्रों पर हुई। सुबह के पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 38751 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। नकल न होने के कारण 3059 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में 5135 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 331 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर में तैनात रहे। औरी परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। वहीं हाईस्कूल अंग्रेजी में आदर्श इंटर कॉलेज मखौड़ा धाम में एक छात्रा अनुचित साधन प्रयोग करने के कारण सचल दल प्रभारी बंसत कुमार ने रस्टीकेट कर दिया। सचल दल की टीमों ने गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुण्डेरवा, गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम, जनता इंटर कॉलेज, बनकटी, जनता इंटर कॉलेज लालगंज, शिव मोहर नाथ पांडेय जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, किसान इंटर कॉलेज मूडाडीहा, अशोक इंटर कॉलेज छावनी का निरीक्षण किया। डीआईओएस डॉ. बृज भूषण मौर्या ने खैर इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज का निरीक्षण किया। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed