{"_id":"65feb45f1225cae4e40e8e60","slug":"nagar-panchayat-president-got-the-tea-shop-removed-saying-there-was-encroachment-in-the-colony-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने हटवाई चाय की दुकान- शाम के विधायक ने फिर रखवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने हटवाई चाय की दुकान- शाम के विधायक ने फिर रखवा दी
Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत भवन, हर्रैया, बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया के पुरानी तहसील के सामने टिन शेड में चाय की दुकान चालने वाले दुकानदार का सामान नगर पंचायत कर्मी जब्त कर उठा ले गए। बृहस्पतिवार शाम तक यह मामला तूल पकड़ लिया। केवल एक दुकान पर हुई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले को क्षेत्रीय विधायक तक पहुंचाया। इसके बाद देर शाम मौके पर पहुंचकर विधायक अजय सिंह ने पीड़ित का दुकान फिर वहीं रखवा दिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय राव नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ पुरानी तहसील के सामने राज कुमार कसौधन के चाय की दुकान पर पहुंचे। पहले से दी गई नोटिस का हवाला देते हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखे गए टिन शेड को अब तक नहीं हटाने का कारण पूछा।
विज्ञापन
राज कुमार ने इसी से रोजी-रोटी चलने की बात कहते हुए मोहलत मांगी, मगर नगर पंचायत कर्मी उसके दुकान से बर्तन व टिन शेड और पाइप उखाड़ कर ट्राॅली पर रखकर ले गए।
विज्ञापन
कार्रवाई के समय कुछ भाजपा कार्यकर्ता दुकान पर बैठे थे। उन्होंने मामले की जानकारी निर्वतमान सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक अजय कुमार सिंह को दी। विधायक ने एसडीएम विनोद कुमार पांडेय से व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर हुई कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
मौके पर पहुंचे विधायक अजय कुमार सिंह ने पीड़ित को उसी स्थान पर फिर से टीन शेड रखने को कहते हुए वही कुर्सी लगाकर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक वह वहीं बैठे रहे। इस दौरान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व नगर पंचायत कर्मी मौके पर नहीं आया।
विधायक बोले- बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई
विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों को चिह्नित कर बदले की भावना से उत्पीड़ित किया जा रहा है। जिस दुकान का सामान नगर पंचायत कर्मी उठा के ले गए हैं, उसी दुकान से दुकानदार की रोजी-रोटी चलती है। सरकार की मंशा छोटे दुकानदारों को सहायता प्रदान करने की है। व्यापारियों का शोषण नहीं होने देंगे। आचार संहिता लागू है। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई समझ से परे है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, नियमानुसार अतिक्रमण हटवाया गया
नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह राजू ने कहा कि नियमानुसार अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को नोटिस दिया गया था। नगर पंचायत की कार्रवाई रूटीन क्रम में हुई है। विधायक की ओर से फिर से उसी स्थान पर कब्जा कराने की जानकारी मिली है, जो नियम विरुद्ध है।