{"_id":"5fe232018ebc3e3dac693907","slug":"nagar-pachayat-basti-news-gkp3779310144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नगर पंचायत बनने, एक के विस्तार से 96 हजार की आबादी को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नगर पंचायत बनने, एक के विस्तार से 96 हजार की आबादी को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार नगर पंचायत बनने, एक के विस्तार से 96 हजार की आबादी को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं
मुंडेरवा, गनेेशपुर, नगर बाजार और कप्तानगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा, हर्रैया से जुड़े हैं 13 गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की 96 हजार से अधिक की आबादी को आने वाले दिनों में शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश की कैबिनेट ने सोमवार को जिले के चार बड़े कस्बों को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव और हर्रैया नगर पंचायत में सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। इसी के साथ जिले में अब एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हो गईं हैं।
जिले में मौजूूदा समय में नगर पालिका परिषद बस्ती के अलावा बभनान, हर्रैया, रुधौली और बनकटी को नगर पंचायत है। प्रदेश सरकार ने अब जिन चार कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। उनमें सूबे की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गनेशपुर, मुंडेेरवा, कप्तानगंज और नगर बाजार शामिल हैं। गनेशपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया था। फरवरी में नगर बाजार, जुलाई में कप्तानगंज और सितंबर महीने में मुंडेरवा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत हर्रैया के सीमा विस्तार में छह ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें 11 गांवों को संपूर्ण व दो का आंशिक भाग शामिल किया गया है। इसमें महुघाट, सिसई, भडासी, कोहल मिश्र, करमडाडे, रेउवा बाबू, दुबौलिया, देवया गंगाराम, थान्हा खास, पूरे अवधी व जिवधरपुर राय गांव के सम्पूर्ण भाग शामिल हुआ है। खम्हरिया गंगाराम और तेनुआ गांव का आंशिक भाग ही शामिल हुआ है। यहां की कुल आबादी करीब 15 हजार है।
विज्ञापन
नगर पंचायत बनने से इन पंचायतों में शहर जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। लोगों को सड़क, लाइट, सफाई आदि की बेहतर सुविधा मिलेगी। इन पंचायतों की कुल आबादी के 50 फीसदी से अधिक लोग किसानी से जुड़े हैं। - आशुतोष निरंजन, जिलाधिकारी
गनेशपुर में बंटी मिठाइयां
नगर पंचायत बनाए जाने से संबंधित क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। गनेशपुर में सदर विधायक दयाराम चौधरी के प्रतिनिधि, राजकुमार शुक्ल और गणेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों में मिठाइयां बांटी। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, जगदंबा चौधरी, राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत ग्रामसभा आबादी
गनेशपुर छह बीस हजार से अधिक
मुंडेरवा सात बीस हजार से अधिक
नगर बाजार 20 21 हजार से अधिक
कप्तानगंज 22 बीस हजार से अधिक