फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   muthabhed mein thagee karane vaale giroh ke chaar gurge giraphtaar

मुठभेड़ में ठगी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
muthabhed mein thagee karane vaale giroh ke chaar gurge giraphtaar
पुलिस मुठभेड में घायल पुलिसकर्मी का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एसपी। - फोटो : BASTI
मुठभेड़ में ठगी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले चार शातिरों की शनिवार तड़के पुलिस से सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पास मुठभेड़ हो गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से 26 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद समेत असलहे व एक कार बरामद किया गया है। बदमाशों ने बस्ती, गोरखपुर, मऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में काफी दिनों से एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। गिरोह की तलाश के लिए एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ सभी थानों को अलर्ट किया गया था। शुक्रवार देर रात मुखबिर से गिरोह के सोनहा थानाक्षेत्र में होने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस टीमों को इलाके में मुस्तैद कर दिया गया। शनिवार भोर में करीब 3:15 बजे भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पास एक कार आती दिखी। कार में चार लोग सवार थे। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी की अगुवाई में इंस्पेक्टर सोनहा रामकृष्ण मिश्र, एसएसआई उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम योगेश सिंह, एसआई अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबिल महेंद्र यादव, कांस्टेबिल विनय कन्नौजिया, विवेक कुमार यादव, इरशाद खान, देवेंद्र निषाद, शुभेंद्र तिवारी, ललित भट्ट, कुलदीप यादव, सर्वेश नायक की टीम ने जब रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उग्रसेन चौरसिया निवासी ग्राम उनवल थाना खजनी गोरखपुर, सुरजीत बिंद निवासी ग्राम बैदौली बाबू थाना बांसगांव गोरखपुर, अजय दूबे उर्फ छोटू निवासी ग्राम रघुवाडीह थाना बांसगांव गोरखरपुर व रंजीत यादव निवासी ग्राम बोगा थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। मुठभेड़ में अजय दूबे के दाहिने पैर के घुटने के नीचे, रंजीत यादव को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। सोनहा थाना के कांस्टेबिल विवेक यादव के बाएं हाथ तथा कांस्टेबिल देवेंद्र निषाद के दाहिने हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। बदमाशों पर सोनहा थाना में पुलिस टीम पर हमले व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे ठगी का शिकार बनाता था गिरोह
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ व अन्य आसपास के जनपदों में एटीएम की कार से रेकी करते थे। जब कोई बुजुर्ग या महिला एटीएम में आती तो मदद के बहाने कार्ड बदल कर पिन जान लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम या पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीन के जरिए रकम निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में पांच जुलाई को की थी वारदात
एसपी ने बताया कि गिरोह ने 5 जुलाई को रुधौली में एक महिला के एटीएम कार्ड को बदल कर बांसी पेट्रोल पंप व एटीएम से 90 हजार रुपये निकाल लिया था। 30 जुलाई को मऊ के घोषी में एटीएम बदला और गोरखपुर के बड़हलगंज में रकम निकाला। शुक्रवार रात भी बस्ती में वारदात के लिए ही आए थे। एक जगह वारदात करने के बाद बदमाश गाड़ी का नंबर बदल देते थे।

ठगी के कई मुकदमे हैं दर्ज
आरोपित अजय दूबे पर संतकबीरनगर के धनघटा, कोतवाली, बखिरा, मेंहदावल, कुशीनगर व बस्ती में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत पर संतकबीरनगर के मेंहदावल, कोतवाली व बस्ती में कुल सात आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। सुरजीत गोरखपुर के गगहा थाने का गैंगस्टर है। उस पर गोरखपुर के बांसगांव, गगहा व बस्ती के सोनहा व रुधौली थानों में 6 मामले दर्ज हैं। जबकि उग्रसेन पर बस्ती के सोनहा व रुधौली में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed