{"_id":"6815174dcb579d19bd0cad28","slug":"muslim-youth-took-out-a-candle-march-in-protest-against-the-pahalgam-attack-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135918-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम युवकों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम युवकों ने निकाला कैंडल मार्च
Sat, 03 May 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में ईदगाह कमेटी नहरिया और पुरानी बस्ती के मुस्लिम युवकों ने जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
पुरानी बस्ती के करुआ बाबा चौक स्थित सुंदर सिनेमा हॉल से जुलूस निकाल कर मंगल बाजार, चिकवा टोला मस्जिद पर मगरिब की नमाज अदा की गई और देश की सेना के लिए दुआ मांगी गई। कमेटी के अध्यक्ष इमरान अली ने सरकार से मांग किया कि आतंकवादियों द्वारा किये गए कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, और उनके ठिकानों में घुस कर सबक सिखाया जाए, जिससे आतंकी हमारे देश में घुसने के पहले हजार बार सोचें। सचिव जनाब अली ने बिना देर किए बदला लेने की मांग की। कहा कि जरूरत पड़ी तो हर मुसलमान देश के लिए सिर कटाने को तैयार है। इस अवसर पर वाहिद अली, अमीश खान, मोहम्मद अकरम, नदीम खान आदि मौजूद रहे।