{"_id":"6118063b8ebc3edfb00835f6","slug":"mushroom-training-will-start-from-september-basti-news-gkp4056121114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से शुरू होगा मशरूम प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर से शुरू होगा मशरूम प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर से शुरू होगा मशरूम प्रशिक्षण
बस्ती। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को सितंबर से मशरूम का प्रशिक्षण देगा। संयुक्त निदेशक (उद्यान) कार्यालय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। पूर्वांचल के सभी जिले के लोगों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि अन्य जिलों से आने वाले प्रशिक्षुओं को उद्यान विभाग निशुल्क छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराएगा लेकिन खाने की व्यवस्था खुद करनी पड़ेगी।
उद्यान विभाग हर साल मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण देता है। बस्ती सहित देवीपाटन, अयोध्या, गोरखपुर आदि मंडलों के युवा व किसान प्रशिक्षण लेने आते हैं। 50 रुपए प्रशिक्षण शुल्क जमाकर कोई भी छह दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले सकता है। चालू वित्तीय साल के लिए विभाग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। सितंबर से फरवरी 2022 तक हर माह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को तकनीकी जानकारी दी जाएगी। संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग प्रशिक्षण के अलावा उत्पादकों को स्पान (बीज) भी उपलब्ध कराता है। केंद्र से बटन, ढिंगरी व दूधिया प्रजाति के मशरूम स्पान तैयार कर शासकीय दर पर उत्पादकों को दिए जाते हैं।