{"_id":"60fb004f8ebc3e581a0e5037","slug":"murder-case-filed-against-neighbor-basti-news-gkp402956552","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण हत्याकांड: घर से साथ निकले पड़ोसी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण हत्याकांड: घर से साथ निकले पड़ोसी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवण हत्याकांड
पड़ोसी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
27 दिन बाद टिकरिया के पास नदी में मिला था श्रवण का शव
19 जून को श्रवण अपने साथी विशाल के साथ गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के टिकरिया के पास मनोरमा नदी में मिले श्रवण कुमार के कंकाल के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने विशाल पर ही हत्या और शव को छुपाने का आरोप लगाया है। कंकाल के एक्सरे और पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
परसपुरा गांव निवासी राजकुमार चौकीदार का बेटा श्रवण 19 जून को अपने साथी विशाल के साथ दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई बंधे पर गया था। चर्चा है कि उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था, जिसमें श्रवण और विशाल को लोगों ने पीटा था। विशाल तो देर रात घर लौट आया था लेकिन श्रवण का कहीं पता नहीं चला था। दो दिन बाद परिजनों ने बंधे के पास से श्रवण का जूता बरामद किया और कप्तानगंज थाने में श्रवण की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 27 दिनों बाद टिकरिया के पास से मनोरमा नदी में एक कंकाल बरामद हुआ था मौके से उसके पैंट में मिले एटीएम व आधार कार्ड से कंकाल की पुष्टि श्रवण के रूप में की गई थी।