फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder case 3

मृतक के पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा

Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder case 3
मृतक के पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

सोनहा। थाना क्षेत्र के बनरही निवासी 46 वर्षीय जगदीश का शव कुआनो नदी के मोहता घाट के पास एक मार्च को उतराता मिला था। मृतक की मां ने आठ फरवरी को ही थाने में बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से परिजन इसे हत्या मान रहे थे। जिसे लेकर मृतक की पत्नी संयोगिता पांडेय ने शुक्रवार की रात थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा कि उनके पति चार फरवरी से घर से बस्ती कचहरी जाने के लिए कहकर निकले थे, जिसके बाद घर नहीं आए। एक मार्च को उनका शव नगर थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के मोहता घाट के पास उतराता मिला। कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया। तहरीर में लिखा है कि उनके पति के साथ थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी जितेंद्र पांडेय, नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा निवासी देवेंद्र शुक्ला, नगर के रमवापुर पाठक निवासी संतोष हमेशा रहते थे। पूरा अंदेशा है कि इन्हीं चारों ने उनके पति की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed