{"_id":"5d90e81f8ebc3e01830a18ff","slug":"murdar222-basti-news-gkp3236214107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्चना हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्चना हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रुधौली। थाना क्षेत्र के सेहुड़ा कला में 25 सितंबर को दवा कराने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति विजय ने डायल 100 पुलिस को फोन कर पत्नी अर्चना के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पिता भूलन की तहरीर पर पुलिस ने पति विजय समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने एसआई राजन मिश्रा, कांस्टेबल मिथिलेश सिंह व शैलेश यादव के साथ दबिश देकर आरोपी पति विजय कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।