फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Munderwa sugar mil : indent ishu

मुंडेरवा मिल चलाने के लिए 15हजार क्विंटल का इंडेट जारी

Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Munderwa sugar mil : indent ishu
मुण्डेरवा शुगर मिल - फोटो : BASTI
मुंडेरवा मिल चलाने के लिए 15 हजार क्विंटल का इंडेट जारी
विज्ञापन

मुंडेरवा। नव निर्मित मुंडेरवा शुगर मिल की चिमनियों से जल्द ही धुआं निकलने लगेगा। 23 और 24 नवंबर के लिए 15 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेट जारी कर दिया गया है। 50000 पेराई क्षमता वाली नई शुगर मिल के पेराई की शुरूआत कम लोड से होगी।

बृहस्पतिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित मुंडेरवा शुगर मिल का लोकार्पण व पेराई सत्र का शुभारंभ किया है। इसके बाद मुंडेरवा कस्बे सहित आस पास के किसानों, व्यापारियों और नौजवानों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की लहर दौड़ पड़ी है। 1998 में बंद हुई मुंडेरवा शुगर मिल चलने की आस खत्म हो चुकी थी। इसके लिए आंदोलन में तीन किसान भी शहीद हुए थे। लेकिन, भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने मुंडेरवा शुगर मिल निर्माण के लिए पहले बजट में ही 400 करोड़ आवंटन किया था। 29 मार्च 2018 को शिलान्यास के बाद 15 अप्रैल 2019 को सफल ट्रायल हुआ। जिसके बाद 21 नवंबर 2019 को लोकार्पण किया गया। गन्ना समिति की ओर से 23 नवंबर के लिए 5000 क्विंटल और 24 नवंबर के लिए 10000 क्विंटल का इन्डेन्ट जारी किया गया है। गन्ने की आपूर्ति का जो इन्डेन्ट जारी किया गया है। शनिवार से किसानों की ओर से भेजे गए गन्ने को डंप कर शुगर मिल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed