फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mumbai

लक्ष्मणपुर के युवक की मुंबई में मौत

Thu, 07 Jan 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
mumbai
लक्ष्मणपुर के युवक की मुंबई में मौत
विज्ञापन

एक महीने पहले ही दवा सप्लाई का काम करने गया था शमशाद
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। रोजगार के लिए मुंबई गए थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी शमशेर खां के 20 वर्षीय बेटे शमशाद की आकस्मिक मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। वह एक माह पूर्व ही मुंबई गया था।
परिजनों ने बताया कि बुधवार रात में पूना हाईवे पर स्थित तालेगांव टोल प्लाजा के समीप ट्रक ने टेंपो को चपेट में ले लिया। इसमें सवार शमशाद की मौत हो गई। हादसे के समय वह दवा की सप्लाई करने जा रहा था। गांव के सेराज ने ही घटना की जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह फोन से दी। मौत की खबर पाकर भाई अरबाज (15) ,शबनम (19), रेहाना (17) और माता रुबीना खातून सहित परिवार के सभी लोग का रो-रो कर बेहाल हैं। बेटे के शव को लाने के लिये पिता माता मुंबई रवाना हो गए है।
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला स्नातक की छात्रा का शव
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति गांव की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पल्लेदारी करने वाले पिपरा चंद्रपति निवासी झब्बर बुधवार को काम पर गए थे। पत्नी भी कहीं चली गई थी। घर पहुंचने पर बेटी फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed