फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mukesh become president

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुकेश

Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
mukesh become president
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारि - फोटो : BASTI
ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुकेश
विज्ञापन

संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में गठित की गई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। इसमें अजीत सिंह को संरक्षक, मुकेश चंद्र सोनकर अध्यक्ष और सुजीत कुमार को मंत्री घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामआधार पाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील नहीं है। उनकी मांगों को दबाया जा रहा है। अधिकारों को हासिल करने के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार नहीं मान रही है।
विज्ञापन

अधिवेशन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद, कोषागार कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक श्रीवास्तव, दीपमणि शुक्ल आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी तौलू प्रसाद की देख-रेख में चुनाव हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह ने की। मौके पर वीरेंद्र प्रताप नरायन, राजेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, विजय रंजन, संजय श्रीवास्तव, रामलाल, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सत्यनारायन चौधरी, ईश्वरचंद्र मिश्र, अखिलेश पांडेय, नित्यानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed