{"_id":"5c9a6479bdec2213ee5d4628","slug":"mp-harish-is-candidate-of-bjp-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद हरीश पर भाजपा का विश्वास बरकरार, चेहरों पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद हरीश पर भाजपा का विश्वास बरकरार, चेहरों पर खुशी
Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लगातार सोशल मीडिया पर सांसद के टिकट को लेकर भ्रामक सूचनाएं चलने से समर्थक ही नहीं आम जन भी असमंजस में था। लेकिन मंगलवार शाम को भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही समर्थकों के चेहरे खिल गए। पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दोबारा से विश्वास कायम रखते हुए सांसद हरीश द्विवेदी को बस्ती लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। संगठन में पहुंच रखने वाले सांसद हरीश द्विवेदी पहली बार सांसद 2014 के चुनाव में बने। लगातार जनता के बीच रहना और मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं जिले में लाने पर हर कोई मान रहा था कि सांसद को भाजपा दोबारा मौका देगी।
इससे पहले हरीश द्विवेदी 2012 में बस्ती सदर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में 32 हजार से अधिक वोट पाने में सफल हुए और पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा दिया था। इसके पूर्व के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हालत काफी खराब रही थी। आखिरकार पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हरीश को टिकट देकर जो भरोसा दिलाया, उसे कायम रखने में वे मोदी के चेहरे के सहारे सफल हो गए। साथ ही विधानसभा चुनाव की हार का कसक भी दूर कर ली। इसके पहले भले हरीश यूथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर आसीन रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर थी। दस चक्र की गिनती तक वे अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के ब्रज किशोर डिंपल से पीछे रहे। लेकिन 11वें चरण की गिनती भाजपा खेमे के लिए भाग्यशाली साबित हुई। 864 वोटों की मामूली बढ़त के बाद सिलसिला अंत तक कायम रहा। बढ़त को बढ़ाते हुए कुल 3,57, 673 वोट पाने में सफल हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के बृजकिशोर को कुल 3,24,114 मत मिले। परिणाम 33559 मतों से भाजपा प्रत्याशी हरीश के पक्ष में चला गया। सपा की हर गोलबंदी को तोड़कर वे संसद में पहुंचने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी एक परिचय
जन्म- 22 अक्तूबर 1973 गांव तेलिया जोत नगर बाजार बस्ती
पिता-साधुशरण दुबे
शिक्षा: एमए राजनीति विज्ञान
परिवार- पत्नी विनीता द्विवेदी, एक बेटा और एक बेटी
मई, 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। एक सितम्बर 2014 से ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, कोयला मंत्रालय के सदस्य हैं। 19 अक्तूबर 2016 से 31 अगस्त 2018 तक सूचना और प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। एक सितम्बर, 2018 से वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं।
जनता के आशीर्वाद से मिला टिकट: हरीश
बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सम्मानित जनता के स्नेह, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। कहा कि अपेक्षा करते हैं कि जिस प्रकार 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता का जो आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ था जनता उससे अधिक आशीर्वाद मुझे आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। पार्टी ने हमारा टिकट घोषित करके बस्ती के सर्वांगीण विकास पर अपनी मुहर लगाई है। कहा कि यह टिकट सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिला है।