फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mousam

मौसम: हफ्ते भर सताएगा पछुआ,बूंदाबांदी की संभावना

Thu, 06 Feb 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
mousam
हफ्ते भर सताएगा पछुआ, बूंदाबांदी की उम्मीद
विज्ञापन

बस्ती। पहाड़ छूकर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण धूप होने के बावजूद सुबह-शाम की ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन के वक्त छाए में बैठना मुश्किल रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। जिसके कारण 48 घंटे के भीतर बूंदाबांदी की संभावना है। वैसे भी हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर खत्म नहीं हो रहा है। साथ ही पछुआ हवाएं भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके कारण ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच बादल देर रात पूरब की ओर कम आर्द्रता की वजह से बिना बूंदाबांदी लौटते रहे। बुधवार सुबह आसमान साफ रहा, धूप भी खिली और लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली। मगर बृहस्पतिवार को ठंड फिर से बढ़ गई। पूरे हफ्ते मौसम का तेवर इसी तरह रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed