{"_id":"645ca3bce861bc4b35091a15","slug":"motivated-people-to-vote-by-sharing-photos-on-social-media-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बस्ती जिले में पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, लोगों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बस्ती जिले में पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, लोगों को किया प्रेरित
Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
बस्ती निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी, फोटो साझा करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की।
बेगमखैर कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी फोटो साझा करते हुए वैभव ने लिखा, आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप भी मतदान करने जरूर जाएं। शहर के व्यापारी उमंग अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ फोटो फेसबुक पर साझा की। लिखा, लोकतंत्र का करें सम्मान, परिवार समेत करें मतदान।
मंगल बाजार के व्यापारी अपूर्व ने मतदान के निशान के साथ अपनी फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, मतदान सभी के लिए जरूरी। लोकतंत्र का यह आधार। वोट न कोई हो बेकार। प्रवीण श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ फोटो साझा की। राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त करें, इसलिए मतदान जरूरी है। सुरभि नाम की मतदाता ने अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, पहले भर पेट जलपान किया, फिर आराम से अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट पर खूब खींची गईं तस्वीरें
पिंक बूथ के सेल्फी प्वाइंट पर परिवार के संग वोट डालने आए मतदाताओं ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में ऊंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाकर सेल्फी खींचने की उत्सुकता सबसे ज्यादा नजर आई।हालांकि कई सेल्फी प्वाइंट मतदान केंद्र गके भीतर ऐसी जगह बने पाए गए जहां मोबाइल ले जाने की अनुमति ही नहीं थी। इसे लेकर कई मतदाताओं में मायूसी दिखी।