फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother dies in road accident, son narrowly escapes

Basti News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Thu, 29 Aug 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in road accident, son narrowly escapes
कप्तानगंज क्षेत्र के रमवापुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। रमवापुर के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी शिवमूरत गैर प्रांत में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को उनकी 45 वर्षीय पत्नी कपूरा देवी बड़े बेटे चंद्रभान के साथ बस्ती गई थीं। शाम करीब पांच बजे बेटे के साथ बाइक से घर वापस आ रही थी। रमावापुर के मोड़ पर एक बाइक पर सवार तीन युवक ओवर टेक करने लगे। इससे दोनों बाइक आपस में टकरा गई। कपूरा देवी पत्नी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटा चंद्रभान बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल महिला को पोखरा के एक क्लीनिक पर पहुंचाया। वहां पर हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रात नौ बजे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों ने कपूरा देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही शिवमूरत घर के लिए रवाना हो गए। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed