{"_id":"6495feaa3dc6d2b1c4083357","slug":"more-than-one-and-a-half-dozen-transformers-blowing-basti-news-c-207-1-sgkp1004-213-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर दिन फुंक रहे डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर दिन फुंक रहे डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रांसफाॅर्मर
Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। गर्मी शुरू होने से पहले संसाधनों को दुरुस्त करने में हुई विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शाम छह बजे से रात एक बजे तक ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। हर दिन 16-17 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसका कारण गर्मी शुरू होने से पहले ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाना बताया जा रहा है।
ट्रांसफॉर्मर फुंकने के पीछे विभाग की अपनी वजह है। अफसर कार्रवाई के डर से सच छिपाने में लगे हुए हैं। जानकार बताते हैं कि ट्रांसफार्मर में करंट के बहाव को लेकर अभियंता संतुलन नहीं बना पा रहे हैं, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर अधिक खराब हो रहे हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में 100 केवीए से नीचे के ज्यादातर ट्रांसफाॅर्मरों की अर्थिंग नहीं की गई है। इससे गर्मी में लो वोल्टेज और उनमें खराबी की समस्याएं अधिक आ रही हैं। शहर में हाल ही में 250 केवीए के तीन अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। जबकि 13 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की जरूरत है। शहर में अब तक 400 केवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर खराब हो चुके हैं। इसके बावजूद, विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। गर्मी से पहले अफसरों की ओर से जारी किए गए तैयारियों के फरमान महज फाइलों में दबकर रह गए हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को हर साल मई-जून में बेहिसाब बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि मई 2023 में जिलेभर में कुल 138 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। जून में अब तक करीब 340 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
-- -
फुंकने के कारणों को छुपाते हैं अफसर
- ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद जब कार्यशाला पहुंचता है तब मरम्मत से पहले उसकी डीटीसी की जाती है। डीटीसी में ही ट्रांसफाॅर्मर के जलने या फुंकने के कारणों का पता चलता है। कार्यशाला के अफसर हमेशा ट्रांसफाॅर्मर जलने का कारण छुपाते हैं। पूछने पर एक अधिकारी ने बताया कि तमाम ट्रांसफाॅर्मर फुंके व खराब आते हैं। सभी की खराबी की वजह याद रख पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
-- -
लापरवाही बन रही वजह
- एक अभियंता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की अर्थिंग उसे जलने या फुंकने से बचाती है। लेकिन, ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर ट्रांसफाॅर्मरों में अर्थिंग नहीं मिलेगी। यही वजह है कि गर्मी और बारिश के मौसम में ट्रांसफाॅर्मर अधिक खराब होते हैं।
-- -- -
- ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। जलने पर संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत का खर्च अभियंताओं से वसूल किया जा रहा है। -एसके आर्या, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, बस्ती।