{"_id":"680944acb8af3eee1a0fd610","slug":"more-than-half-a-dozen-houses-burnt-in-the-fire-in-bhikharipur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135439-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भिखारीपुर में लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भिखारीपुर में लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जले
Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में बुधवार दोपहर बारह बजे भगवानदीन के घर में लगी आग से आधा दर्जन से ज्यादा घर जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था।
खेमराजपुर के भिखारीपुर में भगवानदीन पुत्र राम नरेश के घर में दोपहर करीब बारह बजे के आसपास अज्ञात कारण से आग लग गयी। हवा तेज होने के कारण बगल की शांती पत्नी शिव पूजन, सुनीता पत्नी रामू, शिव कुमारी पत्नी राम मिलन, दुर्गावती पत्नी राम ललन, नौमी पुत्र ललई तथा सैतू पुत्र नगेसर का घर जल कर राख हो गया। हल्ला गोहार सुनकर जब तक लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण सब कुछ जल कर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस तथा हल्का लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव, मोहम्मद गुलज़ार मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेजा। लोगों को दस किलो गेहूं तथा पन्नी लेखपाल ने वितरित किया है। इसी क्रम में सौरी गांव निवासी राम गरीब यादव ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल मड़ाई के लिए खेत में रखी थी। दोपहर में लगी आग में गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।