फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Moonlight, Ramadan begins, first Rosa today

चांद दिखा, रमजान शुरू, पहला रोजा आज

Tue, 13 Apr 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Moonlight, Ramadan begins, first Rosa today
चांद दिखा, रमजान शुरू, पहला रोजा आज
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। चांद के दीदार के साथ ही रमजान के पाक महीने की शुरूआत हो गई। बुधवार को पहला रोजा होगा। वहीं, इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से रमजान की सभी इबादतें घरों में ही की जाएंगी। मस्जिद में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे।
मुस्लिम समुदाय में पाक रमजान महीने का बहुत महत्व है। लोग 29 या 30 दिन रोजे रखते हैं और कुरआन पढ़ते हैं। हर दिन पांच बार नमाज अदा की जाती है। इसके अलावा रमजान के महीने में रात के समय एक विशेष नमाज पढ़ी जाती है, जिसे तरावीह कहते हैं। इन दिनों में लोग अल्लाह से अपने गुनाहों के लिए माफी मांगते हैं। मुस्लिम समाज के लोग रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस महीने अल्लाह अपने बंदों को बेशुमार रहमतों से नवाजता है और जहन्नुम (नर्क) के दरवाजे बंद करके जन्नत (स्वर्ग) के दरवाजे खोल देता है। नगर बाजार जामा मस्जिद के इमाम हाफिज नूर आलम ने बताया कि सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम ही रोजा नहीं है, बल्कि रोजा रखने वालों को कई बातों का ध्यान रखना होता है। उसे झूठ न बोलने, बुरा न सुनने, गलत काम न करने, किसी की बुराई और चुगली नहीं करनी होती है। खुद को पूरी तरह से पाक रखना होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूर्योदय से पहले सहरी होती है। इसके बाद बिना अन्न जल ग्रहण किए दिन भर रोजा रखा जाता है और शाम को इफ्तार करते हैं। हाफिज नूर आलम ने लोगों से अपील की है कि इस बार भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों से पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे में सिर्फ पांच लोग ही मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। बाकी लोग अपने घरों पर ही रहकर नमाज और तिलावत करेंगे। उन्होंने सरकार की ओर से दिए गए निर्देश का सभी से पालन करने की अपील की। हाफिज नूर आलम ने बताया कि बुधवार को पहला रोजा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed