{"_id":"68c8756feab85fd5a40accef","slug":"monkeys-create-havoc-in-bhimwapar-many-villagers-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143922-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भींवापार में बंदरों का उत्पात, कई ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भींवापार में बंदरों का उत्पात, कई ग्रामीण घायल
Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
भींवापार गांव मे बंदर के हमले से घायल नंदलाल गुप्ता फोटो स्रोत- ग्रामीण
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के भींवापार में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। कई दिनों से बाहरी बंदरों का झुंड गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर रहा है। कई ग्रामीणों को घायल कर चुके इन बंदरों ने इलाके में दहशत फैला दी है।
गांव के व्यापारी नंदलाल गुप्ता पर दो दिन पहले बंदर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वीरेंद्र पांडेय (38), जसवंत और बडोखर क्षेत्र के कई लोग भी बंदरों का शिकार बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का उत्पात भींवापार से लेकर बडोखर विद्यालय के सामने बाग तक है। राहगीरों और बच्चों के साथ बुजुर्गों पर बंदर हमला कर रहे हैं। ग्राम प्रधान संजय पांडेय ने बताया कि एक माह पहले बंदरों को पकड़वाने का प्रयास किया गया था। अब पुनः प्रयास कराया जाएगा। ग्राम सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि वन विभाग की मदद से बंदरों से लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद