{"_id":"67e3022a013d3043c707acff","slug":"monkey-terror-in-kalwari-area-three-injured-in-three-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133992-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कलवारी क्षेत्र में बंदरों का आतंक, तीन दिन में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कलवारी क्षेत्र में बंदरों का आतंक, तीन दिन में तीन घायल
Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बंदरों का आतंक है। तीन दिन में तीन लोगों को घायल कर चुके हैं।
कलवारी बाजार के रहने वाले ईश्वरदीन अग्रहरि की पत्नी सुनैना छत पर कपड़ा फैलाने जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने सीढ़ी का फाटक खोला, उसी समय बंदर ने उन पर झपट्टा मारा और वह सीढ़ी पर गिर पड़ीं। उसके बाद बंदर ने काट लिया। सीएचसी बहादुरपुर में उनका इलाज कराना पड़ा। दूसरी घटना उसी मोहल्ले की है। राम गोपाल की टीवी का एंटेना बंदर तोड़ रहे थे। उनकी पत्नी मिथिलेश ने भगाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उनको दौड़ा लिया। भागते समय वह सीढ़ी पर गिर कर घायल हो गईं। तीसरी घटना दुकानदार अभिषेक के साथ हुई, जिसमें दुकान बंद करके घर जाने के लिए ताला बंद कर रहे थे। बंदर ने पीछे से आकर उन पर झपट्टा मारा और वे शोर मचाते हुए गिर पड़े। संवाद