{"_id":"66df37bc0f767380de0aa70b","slug":"monitoring-of-railway-tracks-throughout-the-night-officers-in-alert-mode-even-during-the-day-basti-news-c-207-1-bst1001-123518-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रातभर रेलवे ट्रैक की निगरानी... दिन में भी अलर्ट मोड में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रातभर रेलवे ट्रैक की निगरानी... दिन में भी अलर्ट मोड में अधिकारी
Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरी (कानपुर) में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलटाने की साजिश के पर्दाफाश के बाद अलर्ट हुआ रेलवे
रेलवे ट्रैक से लेकर प्लेटफाॅर्म तक आरपीएफ और गैंगमैन की टीम दे रही पहरा, बढ़ी चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कानपुर के मुंडेरी में रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। बस्ती आरपीएफ रेंज में भी रेलवे ट्रैक और प्लेटफाॅर्म की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बस्ती परिक्षेत्र में पड़ने वाली 88 किमी पटरियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। दिन में भी अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन के आसपास घूमने वाले संदिग्धों पर आरपीएफ और जीआरपी की पैनी नजर है।
रविवार की रात बस्ती से बभनान और खलीलाबाद तक रेलवे ट्रैक की छानबीन की गई। गैंगमैन की टीम के साथ अधिकारी खुद निरीक्षण करने में लगे रहे। दिन में भी निगरानी की गई। कहीं कोई चूक न हो इसके लिए हर स्तर पर रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी के जवान सक्रिय हो गए हैं। यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
संदिग्ध लगने पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ भी हो रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास दिखने वाले लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें हटाया जा रहा है। इसके अलावा गैंगमैन की टीम कांबिंग कार्य में जुटी हुई है। रेलवे ट्रैक पर चलते हुए निगरानी की जा रही है। अधिकारी मातहतों से पल-पल की रेल सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। रात में रेलवे ट्रैक की चेकिंग के लिए पूरी टीम उतर रही है। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास एवं सूनसान जगह पर रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
...
कोट
मुंडेरी रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीडब्लूआई की टीमें पेट्रोलिंग तेज कर दी हैं। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा लगातार जांची जा रही है।
-नसीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक
...
साजिश की घटना की जानकारी होने के बाद से आरपीएफ सतर्क हो गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। ट्रेनों की बोगियों में भी चौकसी बरती जा रही है। आरपीएफ के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक को चेक करवाया जा रहा है।
-संजय मिश्र, इंस्पेक्टर, आरपीएफ