फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Money in the account, yet 33 weds did not get the benefit

Basti News: खाते में रकम, फिर भी 33 नववधुओं को नहीं मिला लाभ

Sat, 06 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Money in the account, yet 33 weds did not get the benefit
बस्ती। सरकारी खाते में रकम होने के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की 33 नववधुओं को अनुदान नहीं मिल सका है। दो माह पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिंह मैरिज लान मानिकचंद में रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की बेटियों की शादी का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली यह धनराशि ब्लॉक के खाते में मार्च में ही भेज दी गई, मगर बीडीओ ने विवाहिताओं के खाते में धनराशि हस्तांतरित नहीं की। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 51 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। इसमें 10 हजार रुपये वर और कन्या पक्ष को सामान के लिए दिए जाते हैं जबकि छह हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च किए जाते हैं। 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में भेजना होता है।
विज्ञापन

बीडीओ रामनगर रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि नगर निकाय चुनाव व जानकारी न होने के अभाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाई है। बहुत जल्दी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि मार्च माह में ही बीडीओ के खाते में धन भेजा जा चुका है। अभी तक अनुदान लाभार्थियों के खाते में क्यों नहीं हस्तांतरित हुआ। यह गंभीर विषय है। इसके लिए बीडीओ से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed