फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Money from house and shop, many items stolen

मकान और दुकान से रकम, कई सामान चोरी

Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Money from house and shop, many items stolen
मकान और दुकान से रकम, कई सामान चोरी
विज्ञापन

बनकटी/हर्रैया। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ गांव निवासी हनुमान के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर गहने, बर्तन और 10 हजार रुपये उड़ा ले गए।
हनुमान का कहना है कि रविवार को घर में ताला लगाकर वह परिवार के सदस्यों के साथ देईसाड़ चौराहे पर स्थित दूसरे मकान पर हुए थे। रात में वहीं रुक कर सोमवार की सुबह जब घर आए तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। कमरे में रखे बर्तन, जेवरात, 10 हजार नकदी और अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलने पर थाना लालगंज की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद

दूसरी ओर हर्रैया थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी राकेश की पशु अस्पताल के निकट स्थित मोबाइल फोन की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। पुलिस को दी तहरीर में कई मोबाइल फोन और उसके सामान के अलावा 20 हजार रुपये नकदी चुराने की जानकारी दी गई है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed