फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   moharram

या हुसैन की सदाओं से गमगीन हुआ माहौल

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
moharram
ताजिये कर्बला ले जाते ताजिएदार। - फोटो : BASTI
या हुसैन की सदाओं से गमगीन हुआ माहौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को पारंपरिक तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के ताजिये निकट के करबला में पहुंचा। जहां अकीदतमंदों ने अकीदत के फूल सुपुर्दे खाक किया। कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी पंकज कुमार जुलूस का अपडेट लेते रहे।
वहीं शिया समुदाय के लोगों ने ताजिया और अलम के जुलूस में जंजीरी मातम किया। शिया नौजवानों ने छुरी और जंजीरों से खुद को लहूलुहान कर लिया था। हर ओर से ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं। सुन्नी समुदाय के लोगों ने सराय गल्ला मंडी दरिया खां मोड़ से पहला जुलूस निकाला, जो गड़गोड़िया के जुलूस में मिलकर धर्मशाला रोड होते हुए अस्पताल चौराहा कर्बला तक गया। दूसरा जुलूस दरिया खां मोड़ से कटरा पतेलवा, बडे़वन होते हुए मूड़घाट कर्बला तक गया। उधर, पुरानी बस्ती में घरसोहिया से रेलवे स्टेशन भठियार टोला, करुआ बाबा चौराहा, पठान टोला, राजा मैदान, किर्लोस्कर गली, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा होते हुए अस्पताल चौराहे के कर्बला पहुंचा। एहतियातन भारी संख्या में फोर्स लगाकर अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए थे और मातहतों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

------------
जिले में ताजिया की स्थिति
- देर रात तक जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बैठाई गई 1622 ताजिया निकट के करबला में दफन किए जाते रहे। कोतवाली क्षेत्र में 66, पुरानी बस्ती क्षेत्र में 63 ताजिया के अलावा परशुरामपुर में सबसे अधिक 275 और रुधौली थाना क्षेत्र में सबसे कम 21 ताजिये बैठाए गए। इसी क्रम में वाल्टरगंज में 90, हर्रैया क्षेत्र में 125, छावनी में 48, पैकोलिया में 41, गौर में 129, कलवारी में 61, नगर में 137, कप्तानगंज में 107, दुबौलिया में 159, सोनहा में 120, मुंडेरवा में 100 और लालगंज थाना क्षेत्र में 72 ताजिये बैठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed