फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mock drill of omicron

ओमिक्रॉन: मॉकड्रिल से परखी जा रही तैयारी

Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mock drill of omicron
दुबौलिया सीएचसी पर कोविड को लेकर हुआ मार्क ड्रिल। - फोटो : BASTI
- कोरोना के लिए बनाए गए अस्पतालों में तैयारियों पर की जा रही कसरत
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 30 तो कैली में सौ बेड तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर ठंड बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन से जंग के लिए की गई तैयारियों को मॉकड्रिल कराकर वास्तविक तैयारी परख रहे हैं। लगातार दो दिनों से जिले के मेडिकल कॉलेज, मरवटिया, मुंडेरवा, भानपुर व दुबौलिया में मॉकड्रिल कराया जा रहा है। इसे दो चरण में कराया गया है। हालांकि अभी कोरोना के जिले में एक भी पाजिटिव केस नहीं मिला है, मगर शासन के निर्देश पर सतर्कता बढ़ाने के सात धारा 144 लगा दी गई है।

जिले में कोरोना को लेकर सतर्कता के क्रम में स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। इस बार कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए लेवल वन के चार अस्पताल बनाए गए हैं, जबकि लेबल टू के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली को चयनित किया गया है। ओमिक्रॉन के चलते शुक्रवार को प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर कोरोना गाइड लाइन का पालन बाजार, स्कूल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा कवायद करने में जुटा है।अपनी तैयारियों को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर इन लेवल वन के अस्पतालों में मॉकड्रिल करा कर आक्सीजन की व्यवस्था, मानीटर व कोरोना के दौरान आने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए अब तक की गई व्यवस्था को परखने में जुटे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। इस बार पहले से ही लेबल वन के चार अस्पताल व लेवल टू का एक अस्पताल तैयार कर लिया गया है। अपने संसाधनों को परखने के लिए मॉकड्रिल भी कराया जा रहा है। यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed