{"_id":"658c6584a0132f8ada0b2d7f","slug":"mnrega-payment-without-getting-the-work-done-recovery-will-be-done-from-secretary-head-ta-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9111-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार्य कराए बिना मनरेगा भुगतान, सचिव, प्रधान, टीए से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार्य कराए बिना मनरेगा भुगतान, सचिव, प्रधान, टीए से होगी रिकवरी
Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया में अक्तूबर में मनरेगा से बिना कार्य कराए भुगतान के मामले में डीएम अंद्रा वामसी ने सचिव, प्रधान व टीए से 1.76 लाख रुपये के रिकबरी को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कम्हरिया में 14 अक्तूबर 2023 को मोहम्मद असलम के खेत से शमीम के खेत तक चकबंद का निर्माण कराया गया था। उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा के निरीक्षण के बाद 18 अक्तूबर को आख्या दी गई कि 5 से 13 अक्तूबर तक कोई भी कार्य बताए गए कार्य स्थल पर हुआ ही नहीं है जबकि 14 अक्तूबर को दो मस्टरोल पर 17 श्रमिकों की उपस्थिति का फोटो मेट की ओर से अपलोड किया गया पाया गया। इस संबंध में सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, तकनीकी सहायक बेचन प्रसाद, प्रधान तबसुन्ननिशा, रोजगार सेवक मनोज कुमार तथा मेट पुष्पा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
मेट की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस परियोजना में बिना कार्य कराए 1,76,410 रुपये भुगतान ले लिया गया है। संपूर्ण धनराशि का 1/3 सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, 1/3 तकनीकी सहायक प्रसाद, 1/3 प्रधान तबसुन्ननिशा सभी से 58,803 रुपये की वसूली के साथ साथ सचिव के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई, टीए का तीन माह का वेतन तथा रोजगार सेवक का एक माह का मानदेय रोक दिया गया है। जबकि प्रधान के विरूद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस मामले में महिला मेट पुष्पा द्वारा फर्जी फोटो अपलोड किए जाने को लेकर हटाने का आदेश दिया गया है।