फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MLC Election today

अपडेट,,एमएलसी चुनाव: पोलिंग पार्टियां पहुंची, 14 केंद्रों पर होगा मतदान आज

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLC Election today
एमएलसी चुनाव : तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मैदान में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। तीन स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम ब्लॉक मुख्यालयों पर निर्मित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बस्ती में 14, सिद्धार्थनगर में 14 और संतकबीरनगर जिले में 9 केंद्र बनाए गए हैं जहां मतदाता मतदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा से सुभाष यदुवंश, सपा से संतोष यादव सन्नी व निर्दलीय राजू सैनी मैदान में हैं। संतोष यादव व राजू सैनी संतकबीरनगर से हैं, जबकि भाजपा के सुभाष यदुवंश बस्ती के कुदरहा विकास खंड के कचनी गांव के रहने वाले हैं। मतगणना शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में मंगलवार को होगी। बस्ती में 14 मतदान केंद्रों पर 2392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के लिए कुल 6402 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 2910 महिला तथा 3492 पुरुष हैं। बस्ती में कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित हैं। बस्ती में कुल 2392 मतदाता है जिसमें से 1126 महिला तथा 1266 पुरुष हैं। सिद्धार्थनगर में कुल 14 मतदान केंद्र है जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित हैं। यहां पर कुल 2403 मतदाता है जिसमें से 1040 महिला एवं 1363 पुरुष हैं। संतकबीरनगर जनपद में कुल नौ मतदान केंद्र हैं, जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बनाए गए हैं। यहां पर कुल 1607 मतदाता है, जिसमें से 744 महिला एंव 863 पुरुष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति और एडीएम अभय कुमार मिश्र की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर सभी चौदह पोलिंग पार्टियों को बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव सामग्री के साथ अधिग्रहित किए गए वाहनों से रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि शनिवार को मतदान समाप्ति के पश्चात् बैलेट बाक्स एवं अन्य सामग्री शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में बने स्ट्रांग रूम में जमा होगी। यहीं पर मंगलवार को मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके पूर्व अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के बारे में आवश्यक जानकारी दी।
चुनाव के लिए तैनात किए गए हैं चौदह सेक्टर मजिस्ट्रेट
मतदान केंद्र रामनगर के लिए उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, रुधौली के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती, परशुरामपुर के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी एसके पांडेय, गौर के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, विक्रमजोत के लिए जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.रामविशाल तिवारी तथा सल्टौआ गोपालपुर के लिए उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। मतदान केंद्र हर्रैया के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी, सांऊघाट के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, कप्तानगंज के लिए सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह, दुबौलिया के लिए उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जीवनलाल, बस्ती के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव, बहादुरपुर के लिए उप निदेशक कृषि रक्षा रामबचन राम, बनकटी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संदीप वर्मा, कुदरहा के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सचिव मंडी समिति, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ को रिजर्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

पहली बार अर्द्धसैनिक बल के हवाले सुरक्षा
एमएलसी चुनाव में पहली बार अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए एक कंपनी आईटीबीपी और एक प्लाटून सीआरपीएफ कंपनी मिल गई है। मतदान से लेकर मतगणना तक इन्हें ही सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्र के अंदर केवल आयोग की ओर से प्राधिकृत अधिकारी-कर्मचारी एवं मतदाता ही प्रवेश पा सकेंगे। मतदान केंद्र के गेट पर जांच के लिए एक मतदाता सूची रखी जाएगी। 200 मीटर के भीतर कोई वाहन नहीं जाएगा। मतदान केंद्र के भीतर तैनात सभी कार्मिकों को वैध परिचय पत्र रखना होगा। एसपी ने बताया कि इन जवानों के सहयोग में थाना प्रभारी, एक दरोगा, छह सिपाही, दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed