{"_id":"5af72e4c4f1c1bd0408b4c06","slug":"mla-reached-kataria-chandpur-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पहुंचे कटरिया-चांदपुर तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पहुंचे कटरिया-चांदपुर तटबंध
basti
Updated Sat, 12 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
तटबंध पर पहुंचे विधायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया।
ब्लॉक के कटरिया-चांदपुर तटबंध के अफसरों के निरीक्षण के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शनिवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक सीए चंद्रप्रकाश भी वहां पहुंच गए। यहां उन्होंने दो किलोमीटर जर्जर तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंद्रह दिन में कार्य शुरू हो जाएगा। यदि ऐसा न हुआ तो वे खुद बंधे पर धरने पर बैठेंगे।
मानसून को लेकर उक्त तटबंध के दर्जनों गांवों में अभी से दहशत है। इसका कारण तटबंध का दो किलोमीटर क्षेत्रफल पूरी तरह जर्जर है और बारिश होने की दशा में यह और जर्जर हो जाएगा, जिससे बाढ़ आने पर गांवों के अस्तित्व पर खतरा उमड़ जाएगा। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर डीएम सुशील कुमार मौर्य और सीडीओ अरविंद पांडेय ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ जर्जर तटबंध का जायजा लिया था। विधायक के आगमन की भनक लगते ही बड़ी संख्या में आसपास गांव की महिलाएं और पुरुष वहां एकत्रित हो गए और विधायक से तटबंध की मरम्मत की मांग करने लगे। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंद्रह दिन में मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह तटबंध पर धरना शुरू कर देंगे। ग्रामीणों को बताया कि तटबंध की मरम्मत के लिए 56 करोड़ और 11 करोड़ के दो प्रस्ताव मुख्यमंत्री परियोजना में स्वीकृति के लिए प्रस्तावित हैं। विधायक के साथ तटबंध पर पहुंचने वालों में चतुरगुन राजभर, भगवान बक्स सिंह, शोभाराम राजभर, सुनील पांडेय, प्रभात पाठक, शिवम पांडेय, कृष्ण मुरारी के नाम शामिल हैं।